Uncategorized

महापौर पहुंचे विंध्यवासिनी वार्ड, कुश्ती संघ व वार्डवासियों ने रखी मांगें


धमतरी। महापौर रामू रोहरा विंध्यवासिनी वार्ड के निरीक्षण पर पहुँचे, जहाँ वार्डवासियों ने जिम भवन की मांग की ,स्थानीय समस्याओं गौशाला से निकलने वाले गोबर जो नली में बहा दिया जाता है जिससे नाली जाम हो जाती है समस्या और ज़रूरतों को लेकर उनसे मुलाक़ात की। इस दौरान कुश्ती संघ के प्रतिनिधियों ने खेल सुविधाओं के विस्तार व प्रशिक्षण माँग महापौर के समक्ष रखी। महापौर ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र ही समाधान का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही की जाए। निरीक्षण के दौरान जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर पार्षद संतोष सोनकर शिवनारायण छाटा, भागवत यादव, नंदू लोधी,गंगा प्रसाद सिन्हा,राजू सोनकर,शंकर मानिकपुरी,प्रकाश लहरें विशाल आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!