Uncategorized

श्रीमद् भागवत गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जीवन की दिशा निर्धारित करने वाला दर्शन है – महापौर रामू रोहरा

गीता जयंती महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य, अनुकरणीय आयोजन


धमतरी। छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज नगर इकाई धमतरी के तत्वाधान में निरंतर चौदहवें (14वें) वर्ष गीता जयंती महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय आयोजन यादव समाज भवन, आमातलाब में श्रद्धा, उल्लास और सामाजिक समरसता के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजन में नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष रूप से एमआईसी सदस्य अखिलेश सोनकर, पार्षद कुलेश सोनी एवं भागवत यादव की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। महापौर रामू रोहरा ने कहा कि श्रीमद्भभागवत गीता केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जीवन की दिशा निर्धारित करने वाला दर्शन है। विशिष्ट अतिथि नेहरू निषाद ने कहा कि गीता जयंती जैसे आयोजन हमारी भारतीय संस्कृति, परंपरा और नैतिक मूल्यों को जीवंत बनाए रखने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में युवक-युवती परिचय सम्मेलन के अंतर्गत विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय कराया गया, जिसे समाजजनों ने सकारात्मक एवं सार्थक पहल बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!