Uncategorized

वरिष्ठ चिकिसक ने बताए नशा के दुष्प्रभाव,नशा एवं दुष्प्रभाव पर हुई कार्यशाला हुई

स्कूल में छात्रों को बताए नशापान के दुष्परिणाम,लायंस क्लब का रहा सहयोग

भखारा- लायंस क्लब धमतरी फ्रैंड्स के लायन हरख जैन पप्पू के तत्वावधान में बी एस गौर शासकीय उच्च माध्य शाला भखारा में नशा मुक्ति पर कार्यशाला हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती पूजा से हुई।इसमें धमतरी के वरिष्ठ चिकित्सक नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हीरा महावर ने नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को बताया।प्रारंभ तीन माताएं मां,धरती मां एवं मातृभाषा से हुई।11वीं व 12वीं के हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के छात्र-छात्राओं को नशा मुक्ति अभियान के तहत मादक पदार्थों से होने वाले रोग व सामाजिक समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। विद्यार्थियों को नशा से दूर रहकर अपने जीवन को सुखमय बनने पर जोर दिया। डॉ. महावर ने बताया कि विभिन्न प्रकार के मादक द्रव्य, तंबाकू, गुड़ाखू, सिगरेट, बीड़ी से होने वाले रोग व इन मादक पदार्थों में पाए जाने वाले जहरीले रसायनों से बचने की आवश्यकता है।उन्होंने बच्चों से सरल शब्दों में प्रश्नोत्तरी करते हुए चॉकलेट देते हुए समझाया।नशापान तंबाकू,गुटखा,शराब, गांजा,ड्रग्स,सिलोशन आदि के साथ वर्तमान डिजिटल नशा मोबाइल के समस्या और समाधान पर बातें कीं। कोरोना काल के समय से मोबाइल वृत्ति का नया नशा अब गंभीर रूप ले रहा है।अपने क्लिनिक में ऐसे हर मरीजों के अनुभव शेयर कर बताया कि नशा खराब चीज है।इसके आर्थिक,सामाजिक,शारीरिक नुकसान हैं।बच्चे यदि चाहें तो अपने परिवार, पालकों को नशापान से दूर करा सकते हैं ।बच्चों में भी गलत संगति से ये बुराई आती है तो ऐसे चीजों से बचें।इसे तीन तरह से बंद किया जा सकता है सरकारी,सामाजिक और व्यक्तिगत स्तर पर।इस दिशा में हर कोई प्रयास करे तो हम इस बुराई से छुटकारा पा सकते हैं।संचालन निर्मल पुरी गोस्वामी ने किया।इस अवसर पर वैभव किरण,अदिति लाल,श्याम सुंदर शर्मा,नाग मैडम,अक्षत छिब्बर उपस्थित थे।प्राचार्य राजकुमार गंजीर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यशाला सतत होते रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!