Uncategorized

अध्यक्ष ज्योंति भानू चन्द्राकर की उपस्थिति में कुरूद नपा की पाँचवी पीआईसी बैठक में नगर विकास के 11 एजेण्डो पर हुई चर्चा


कुरुद। नगर पालिका कुरूद अध्यक्ष कक्ष में नगरपालिका की पाँचवी पी.आई.सी. बैठक अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के अध्यक्षता मे आहुत की गई। बैठक में अध्यक्ष द्वारा 11 बिंदुओं वाली नगर विकास के एजेण्डा एवं अन्य विषय मे विकास कार्यो के लिए 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती अवसर पर नगर पालिका का विधिवत शुभारंभ, स्वामी विवेकानंद मंगल भवन कैनाल रोड का लोकार्पण, अटलबिहारी बाजपेयी स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का लोकार्पण, नगर पालिका भवन का भूमिपूजन, अटल बिहारी बाजपेयी स्टेडियम में खेल मैदान का विस्तार के लिए भूमिपूजन, व्यावसायिक काम्पलेक्स का लोकार्पण-भूमिपूजन, नगर में विभिन्न रोड, नाली, तालाब सौंदर्यीकरण, साहू छात्रावास भवन बायपास रोड मे इंडोर स्टेडियम का भूमिपूजन सहित नगर के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास उपमुख्यमंत्री अरूण साव, विधायक अजय चन्द्राकर, सांसद महोदया रूपकुमारी चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर, अतिथियों मे नगर के पूर्व अध्यक्षगण, नगर के पार्षदगण, गणमान्य नागरिकों के आतिथ्य में संपन्न करवाने के लिए तैयारी बैठक के लिए निर्णय लिया गया। नगर को सुंदर बनाने एवं व्यवस्थित कुरूद बनाने संबंधी जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के विशेष पहल पर केनाल रोड में बने मांगलिक भवन को स्वामी विवेकानंद मंगल भवन के नाम से नामकरण के लिए प्रस्तावित किया गया, उसी जगह में लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम एवं स्वामी विवेकानंद के विशालकाय मूर्ति का लोकार्पण अतिथियों के द्वारा किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!