Uncategorized

भागवत सृष्टि, शांति, युक्ति व मुक्ति देती है – नारायण महाराज

सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़


कुरुद। सिन्हा परिवार द्वारा आयोजित भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के तीसरे दिन कथा वाचक नारायण महाराज, निर्गुण आश्रम जांजगीर ने अपने वचनों से श्रीमद्भागवत की महिमा और मानव जीवन के परम सार को श्रोताओं के हृदय तक पहुँचाया। महाराज श्री ने बताया कि ब्रह्मा जी को स्वयं भगवान विष्णु भगवान नारायण ने सृष्टि निर्माण से पूर्व श्रीमद्भागवत कथा सुनाई, जिससे भगवान के नाम की सृष्टि का प्रथम स्पंदन उत्पन्न हुआ। इसी दिव्य ज्ञान परंपरा में नारद जी ने शांति के लिए व्यास जी को भागवत सुनाई और आज वही कालातीत दिव्यता भक्तों को जीवन की दिशा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि भागवत सृष्टि देते है, क्योंकि इससे जीवन का आरंभ समझ आता है। भागवत शांति देती है, क्योंकि यह मन को निर्मल करती है। भागवत युक्ति देती है, क्योंकि यह हर परिस्थिति में मार्गदर्शक बनती है। अंतत: भागवत मुक्ति देती है, क्योंकि यह आत्मा को परमात्मा से जोड़ देती है। उन्होंने विनम्रता, गुरु-भक्ति और संत-सम्मान का महत्व बताते हुए कहा कि सम्मान वही पाता है जो सच्चे मन से सम्मान देता है। जो प्राप्त है वही पर्याप्त हैइस संदेश ने पंडाल में उपस्थित हर भक्त के मन को संतोष और शांति से भर दिया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश अग्रवाल, भोजराज डडसेना, भुलेश्वर चंद्राकर, तथा प्रतिष्ठित सिंह परिवार के सदस्य सुबह सिंह, सिंह कोमल सिन्हा, तेंजिन बाई सिन्हा, निरंजन सिन्हा, लोकेश सिन्हा, शिवप्रसाद सिन्हा, योगेंद्र सिन्हा, जितेंद्र सिन्हा, कन्हैया लाल सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!