Uncategorized

पेड़ लगाना मानव जीवन के लिए पुण्य का कार्य है- डॉ गणेश साहू

धमतरी -विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली में वृहद वृक्षारोपण किया गया। जिसमें पीपल, बेल, आम, जाम, नीम ,करंज, जामुन, मुनगा आदि पौधों का रोपण विद्यालय परिसर में किया गया तथा ट्री गार्ड लगाकर उसकी सुरक्षा का संकल्प लिया गया एवं नारा प्रकृति का कर्ज चुकाए , आओ हम वृक्ष लगाए।पेड़ लगाना है, प्रदूषण दूर भगाना है।आदि नारा लगाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संयोगिनी रामटेक ,डॉ. गणेश प्रसाद साहू ,रा से यो कार्यक्रम अधिकारी ,व इको क्लब व यूथ क्लब के प्रभारी राकेश कुमार साहू ने कहा कि पेड़ लगाना मानव के लिए पुण्य का कार्य है। पेड़ हमें आजीवन छाया, फल, फूल ,लकड़ी, औषधि आदि प्रदान करते हैं ।प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्म दिवस ,अपने माता-पिता के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। इस अवसर पर किशोरी कश्यप, बिमला साहू, लखन्तीन, उमाकांत साहू, पूर्वा साहू ,ओमेश साहू ,वेदिका, उमेश्वरी ,भाग्यश्री स्काउट गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना ,इको क्लब ,यूथ क्लब के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!