दो राईस मिलो से 5 करोड़ का 22856 क्विंटल धान हुआ 10600 क्विंटल चावल जप्त
सोरम स्थित फूलमिनी व औद्योगिक क्षेत्र स्थित अशोक राईस मिल में राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग संयुक्त टीम ने दी दबिश


धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में धान भंडारण व बिक्री पर जिला प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जिसके तहत कल जिले के दो राईस मिलो में दबिश देकर करोड़ो का धान, चावल जप्त किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार कल कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर राजस्व, मंडी, खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सोरम स्थित फूलमिनी राईस मिल व औद्योगिक क्षेत्र स्थित अशोक राईस मिल में दबिश दी। जहां घंटो जांच पड़ताल की गई। तत्काल मौके पर मिल संचालन द्वारा आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने के कारण टीम द्वारा धान व चावल जप्त किया गया। बताया गया है कि फूलमिनी राईस मिल से 6000 क्विंटल धान और 1910 क्विंटल चावल, वहीं अशोक राईस मिल से 16856 क्विंटल धान व 8150 क्विंटल चावल जप्त किया गया। बताया जा रहा है कि उक्त धान गर्मी का धान है। जिसके संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये। उक्त कार्रवाई से राईस मिलरों में हड़कम्प है। कार्रवाई में राजस्व विभाग के नयाब तहसीलदार जीतेन्द्र डहरे, सहायक खाद्य अधिकारी भेलेन्द्र ध्रुव, खाद्य निरीक्षक निलेश चन्द्राकर, मंडी उपनिरीक्षस कीर्तिमान भारती आदि शामिल थे।
”कल दो राईस मिलो में गर्मी का धान जप्त किया गया है। राईस मिलरों द्वारा उचित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया अब उन्हें मंडी शुल्क अदा करना होगा। ÓÓ
अबिनाश मिश्रा
कलेक्टर – धमतरी
”दो राईस मिलो में दबिश के दौरान पाये गए धान-चावल के पर्याप्त दस्तावेज नहीं मिले। ऐसे में धान चावल को जप्त किया गया। आगे नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है।ÓÓ
निलेश चन्द्राकर
खाद्य निरीक्षक
जिला- धमतरी