Uncategorized

अर्जुनी व कुरूद पुलिस की अवैध शराब पर कार्यवाही, 54 पौवा,अवैध शराब जप्त एक आरोपी गिरफ्तार

अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बलियारा-शंकरदाह रोड स्थित सार्वजनिक शौचालय के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, किन्तु पुलिस को आते देख आरोपी मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान घटनास्थल से 41 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 3,280 रुपये जप्त की गई। इस संबंध में अपराध क्रमांक 73/26, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही है।वहीं थाना कुरूद पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मरौद स्थित पिपरिहा तालाब के पास एक व्यक्ति अवैध शराब बिक्री कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को रंगे हाथों अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 13 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 1,040 रुपये एवं बिक्री रकम 640 रुपये सहित कुल 1,680 रुपये का मशरूका जप्त किया गया।गिरफ्तार आरोपी
कामता महिलाकर पिता स्व. दशरथ महिलाकर, 36 वर्ष, निवासी ग्राम मरौद, थाना कुरूद है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!