Uncategorized

धीवर समाज ने चुनरी यात्रा निकाल देवी मंदिरो में चढ़ाई चुनरी


धमतरी। धीवर समाज में नवरात्र महोत्सव की धूम है। मन को शीतलता देने वाली मां शीतला मंदिर दानीटोला में 212 मनोकामना ज्योत जलाए गए है। पंचमी महोत्सव पर समाज की ओर से चुनरी यात्रा निकाली गई। देर शाम को समाज के अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद जगबेड़हा, संरक्षक परमेश्वर फुटान की अगुवाई में निकली चुनरी यात्रा में महिलाएं अपने सिर में टोकरी लेकर चल रही थी, जिसमें देवी मां चढ़ाने के लिए चुनरी, श्रृंगार और प्रसादी के रूप में फल-मेवा मिष्ठान था। मकई गार्डन से निकली यह चुनरी यात्रा सदर बाजार होते हुए मां बम्लेश्वरी मंदिर, मां बिलाई माता मंदिर के बाद मां शीतला माता मंदिर पहुंचकर चुनरी चढ़ाई। चुनरी यात्रा में समाज प्रमुख होरीलाल मत्स्यपाल, सोहन धीवर, सोनूराम सपहा, कृष्णा हिरवानी, केशव सपहा, सुंदर नाग, पवन हिरवानी, प्रकाश नाग, मीना बैगा नाग, आशा धीवर, धृति हिरवानी आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!