Uncategorized

क्षेत्रवासियों को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने दी दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई-दूज पर्व की शुभकामनाएं

एकता, सद्भावना और समृद्धि के संदेश के साथ पर्व मनाने का किया आह्वान

← Back

Thank you for your response. ✨

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाई-दूज के पावन अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि दीपों का यह महापर्व अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली न केवल घरों को रोशनी से जगमगाती है, बल्कि यह हमारे जीवन में भी आशा, उमंग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति और गौमाता के महत्व को समझने और उन्हें सम्मान देने का पावन पर्व है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जब हम प्रकृति और जीवों का आदर करते हैं, तो समाज में संतुलन और समृद्धि आती है। भाई-दूज के संबंध में श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। यह अवसर पारिवारिक संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ बनाने का है, जो हमारी भारतीय संस्कृति की विशेषता है। प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू ने आमजन से अपील की कि इन पावन अवसरों पर स्वदेशी उत्पादों को अपनाएं, स्थानीय कारीगरों एवं व्यापारियों को प्रोत्साहित करें और सामाजिक समरसता के साथ पर्वों को मनाएं। श्रीमती रंजना साहू ने कामना की कि ये सभी पर्व समस्त नागरिकों के जीवन में खुशियाँ, स्वास्थ्य, समृद्धि और सौहार्द लाएं तथा छत्तीसगढ़ और देश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हो।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!