Uncategorized

दीवाली की खुशियां बांटने महापौर पथ विक्रेताओं से पहुंचे मिलने

आत्मनिर्भर भारत के सशक्त प्रहरी है हमारे लोकल फाँर वोकल के निर्माणकर्ता -: रामू रोहरा

धमतरी-:दीपावली के क्रम में लक्ष्मी पूजा के पवित्र अवसर पर शहर का हृदय स्थल शास्त्री चौक पर आस्था व श्रद्धा के पूजन में शामिल विभिन्न सामग्रियों की उपलब्धता हेतु पथ विक्रेताओं का बाजार सुबह से ही सजा हुआ था जिनके बीच खुशियां बांटने के लिए जब शहर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा पहुंचे तो अपनापन एवं सहजता के इस पल को स्थानीय लघु व्यापारियों ने स्वीकारते हुए भाव विभोर हो गए थे एक दो कचरे में तो स्थिति यहां तक थी कि आमापारा वार्ड की राम्हीन मीनपाल, कुम्हारपारा के कुंज बिहारी महापौर को गले लगाते हुए कहा कि सच्चा जनसेवक ही धमतरी के त्याग व समर्पण के साथ विकास का नया अध्याय लिख सकता है जिसकी कसौटी पर रामू रोहरा हम जैसे निम्न वर्गी परिवार के मध्य उपस्थित होकर खरा उतर रहे हैं श्री रोहरा ने भी सभी व्यापारियों को आग्रह पूर्वक अस्वस्त करते हुए कहा की समाज की अर्थव्यवस्था के रीड की हड्डी है हमारे पथ विक्रेता इनके सच्ची सेवा ही नगर के जनप्रतिनिधि के दायित्व को सफलता की ओर अग्रसर करती है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए राष्ट्र के सशक्त प्रहरी के रूप में लोकल निर्माण करता सशक्त एवं सार्थक भूमिका निभाते हैं इन्हें सहयोग करने के लिए सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले प्रत्येक लोगों को आगे आना चाहिए यही सच्चा जन धर्म है उक्त अवसर पर नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा समाजसेवी महेंद्र खंडेलवाल, पूर्व पार्षद आमना सोना, योगेश साहू, शशि साहू,भारत ढीमर, केशव साहु, गोपी किशन साहू,फागू राम साहू,चंदा बाई प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!