Uncategorized

नगर निगम कांऊ कैचर टीम ने धर पकड़ अभियान के तहत पकड़ा 47 आवारा मवेशियो को

धमतरी। निगम क्षेत्र में काऊ कैचर अभियान के तहत जितने भी सड़क पर बैठे मवेशियों को पकडऩे का काम निगम काऊ कैचर टीम के द्वारा किया जा रहा है। आयुक्त विनय पोयाम के निर्देश एवं उपायुक्त पीसी सार्वा के मार्गदर्शन मे काऊ कैचर टीम के द्वारा अभियान चलाकर शहर के विभिन्न मार्गो में लावारिस हालत में बैठे मवेशियों को पड़कर अर्जुनी स्थित गौठान में रखा जा रहा है काऊ कैचर टीम के द्वारा मुख्य मार्गो से मवेशियों को हटाते हुये मवेशियों को पकडा़ भी जा रहा है। साथ ही सभी पालतू मवेशियों के मालिकों से नगर निगम अपील भी कर कही है कि अपने-अपने मवेशियों को अपने घरों में बांध के रखें। सड़क पर मत छोड़े इन्हीं मवेशियों के कारण दुर्घटना हो जाती है। गौरव पथ से अंबेडकर चौक से सोरिद पुल नेशनल हाईवे,एचपी गैस गोदाम तक सड़़क पर बैठे मवेशियों को हटाते हुये 47आवारा मवेशियों को पकड़कर अर्जुनी गौठान में लाया गया,मवेशी धर पकड़ की कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!