Uncategorized

ट्रैफिक पुलिस द्वारा 50 से अधिक मोडिफाईड सायलेंसर जप्त कर रोड रोलर से किया गया नष्टीकरण

ध्वनि प्रदूषण व असामान्य शोर से निजात दिलाने यातायात पुलिस का अभियान सफल

यातायात शाखा द्वारा जिले में चलाए जा रहे यातायात नियमों के पालन व प्रदूषण नियंत्रण हेतु विशेष अभियान के तहत बुलेट मोटरसायकल में लगाए गए अवैध मोडिफाईड सायलेंसरों पर कड़ी कार्यवाही की गई.धमतरी पुलिस को लगातार आम नागरिकों से शिकायत मिल रही थी कि कुछ वाहन चालक अपने मोटरसायकल, विशेषकर बुलेट मोटरसायकल में मोडिफाईड सायलेंसर लगाकर तेज और असामान्य ध्वनि उत्पन्न करते हैं। इस प्रकार का शोर न केवल नागरिकों को परेशान करता है, बल्कि ध्वनि प्रदूषण फैलाकर आमजन के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डालता है।इस पर संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया और विभिन्न स्थानों पर चेकिंग करते हुए 50 से अधिक वाहनों से मोडिफाईड सायलेंसर जब्त किए। जप्त किए गए सभी सायलेंसरों को यातायात थाने परिसर में रोड रोलर चलाकर सार्वजनिक रूप से नष्ट किया गया। यह कार्यवाही आमजन को यह संदेश देने के उद्देश्य से की गई कि कानून के विपरीत कार्य करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठाती रहेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!