Uncategorized

जब से भाजपा सत्ता में आई है पर्याप्त बिजली नहीं दे पा रही, ऊपर से उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ डाल रही है :- गीतराम सिन्हा

धमतरी सहित पूरे प्रदेश में हो रही लगातार बिजली कटौती को लेकर युवा कांग्रेस के महासचिव गीतराम सिन्हा ने साय सरकार की जमकर आलोचना की है. आगे कहा कि धमतरी सहित प्रदेश के लगभग हर जिले में बिजली कटौती हो रही है। कई गांव-मोहल्लों में घंटों पावर कट हो रही है। भाजपा सरकार में आम जनता को मांग के अनुसार बिजली नहीं मिल रही है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से शहर-गांव की जनता जूझ रही हैं। कांग्रेस की सरकार के दौरान 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होती थी। गर्मी के दिनों में मांग बढ़ने पर दूसरे राज्यों को भी बिजली दी जाती थी। जनता को 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाती थी। रबी फसल लगाने वाले किसानों को भी बोरवेल चलाने के लिए बिजली निःशुल्क मिलता था। कांग्रेस की सरकार के दौरान बिजली आपूर्ति निर्बाध गति से चले इसके लिए ट्रांसफॉर्मर के पावर बढ़ाए गए थे, नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए थे। ट्रांसमिशन अपग्रेड किया गया। भाजपा की सरकार में बिजली की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भाजपा सरकार बनने के बाद बिजली गुल होना आम बात हो गई है। जनता सड़कों पर उतरकर बिजली की मांग कर रही है। कांग्रेस सरकार के दौरान बिजली की समस्या को लेकर जनता कभी सड़कों पर उतरी नहीं थी, गर्मी के दिनों में मांग के अनुसार बिजली की आपूर्ति की जाती थी। भाजपा शासन में विद्युत सरप्लस वाला छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कटौती का केंद्र बन गया है। कोई ऐसा दिन नहीं होता जब बिजली दो-चार घंटे के लिए बंद न हो। रात में तो बिजली की स्थिति तो और भयावह हो जाती है. धमतरी विधानसभा के अंतिम छोर डुबान के निवासी लगातार वोल्टेज की समस्या से परेशान है. भाजपा से न सरकार संभाल पा रही और न ही व्यवस्थाएं। सरकार एक तो पूरे समय बिजली नहीं दे पा रही, ऊपर से उपभोक्ताओं पर महंगी बिजली का बोझ डाल रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!