ज्ञान अमृत विद्यालय धमतरी का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, शत प्रतिशत रहा रिजल्ट

धमतरी। ज्ञान अमृत विद्यालय धमतरी में वार्षिक परीक्षा परिणाम छात्र-छात्राओं एवं पालकों की उपस्थिति में प्राचार्य विनोद पाण्डेय द्वारा घोषित किया गया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा के.जी.टू में नोहेन्द्र सोनकर 98.5 प्रतिशत के साथ प्रथम, गजेंद्र यादव 81.3 प्रतिशत के साथ द्वितीय रहे। पहली में अनुष्का ध्रुव 94 प्रतिशत प्रथम, हिमांशी चक्रधारी 88.6 प्रतिशत द्वितीय। दूसरी में दिशा सोनकर 90 प्रतिशत प्रथम, डीयुषा लोधी 84 प्रतिशत द्वितीय। तीसरी में डीकेश हिरवानी 90 प्रतिशत प्रथम, गौरांग कौशिक 81.6 प्रतिशत द्वितीय। चौथी में ख्यातिरानी कौशिक 95.5 प्रतिशत प्रथम, भूमिका भारत 83.5 प्रतिशत द्वितीय। छठवीं में हर्षिता निर्मलकर 90.8 प्रतिशत प्रथम, ललेश साहू 90 प्रतिशत द्वितीय। सातवीं में मीनाक्षी पेंदरिया 87.16 प्रतिशत एवं नव्या पटेल 81 प्रतिशत प्रथम, दोनों ने संयुक्त रूप से स्थान प्राप्त किया। नर्सरी में नम्रता ध्रुव ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान पाया, नमन रिगरी 98 प्रतिशत के साथ द्वितीय रहे। के.जी.वन में आस्था सोनकर 97.5 प्रतिशत प्रथम, हर्षिता सोनकर 94.5 प्रतिशत द्वितीय। के.जी.टू में कुणाल सोनी 99.5 प्रतिशत प्रथम, बुआन गुप्ता 99 प्रतिशत द्वितीय। पहली में अयांश साहू 91.33 प्रतिशत प्रथम, कशिश पटेल 89.33 प्रतिशत द्वितीय। दूसरी में आरवी खरे 93.3 प्रतिशत प्रथम, लीना यादव 88 प्रतिशत द्वितीय। तीसरी में भूमिजा पदमवार 97 प्रतिशत प्रथम, हिमांशु साहू 84.6 प्रतिशत द्वितीय। चौथी में लावन्या सोरी 92 प्रतिशत प्रथम, माधवी कुंभकार 91 प्रतिशत द्वितीय। छठवीं में तारिणी बावने 83.8 प्रतिशत प्रथम, ट्विंकल देवांगन प्रतिशत द्वितीय। सातवीं में एकांत निर्मलकर 91.5 प्रतिशत प्रथम, नव्या सोनकर 88.5 प्रतिशत द्वितीय। नवमी में अजय कुमार 92.5 प्रतिशत प्रथम, दिग्दर्शी यादव 91.3 प्रतिशत द्वितीय रहे। प्राचार्य विनोद कुमार पाण्डेय ने सफल छात्रों को बधाई दी है। प्राचार्य ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम छात्र-छात्राओं के साथ-साथ विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की कड़ी मेहनत का नतीजा है।
