Uncategorized

नीपानी में हुई नाचा-गम्मत प्रतियोगिता, विधायक ओंकार ने कहा लोकसंस्कृति हमारी पहचान

बालोद विधायक संगीता सिन्हा व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद भी हुए शामिल, कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां


धमतरी। गौरव ग्राम नीपानी में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय त्रि-दिवसीय नाचा-गम्मत प्रतियोगिता में धमतरी विधायक ओंकार साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए आयोजन की सराहना की। अपने संबोधन में विधायक ओंकार साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति हमारी पहचान और गौरव है। नाचा-गम्मत जैसे पारंपरिक आयोजन हमारी संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुडऩे का अवसर मिलता है, जिससे सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण संभव होता है। कार्यक्रम में बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि लोककला हमारी अमूल्य धरोहर है और इसे संरक्षित करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। वहीं गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि नाचा-गम्मत छत्तीसगढ़ की आत्मा है और ऐसे आयोजनों से समाज में सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तीन दिन तक चले इस आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं संस्कृति प्रेमी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!