Uncategorized

पुलिस द्वारा आदतन अपराधी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार

गुंडा-बदमाशों पर पुलिस का लगातार शिकंजा, सितंबर माह में पहले सप्ताह में खोले गए 5 सामाजिक गुंडा एवं 1 जाहिरा निगरानी फाइल

2025 में अब तक 22 सामाजिक गुंडा फाइल, 7 निगरानी फाइल और 7 जिला बदर की कार्यवाही

वर्ष 2025 मे कुल 451 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं 24 आर्म्स एक्ट प्रकरण दर्ज, गुंडों की दो जिला स्तरीय परेड भी संपन्न

धमतरी पुलिस द्वारा जिले में गुंडा-बदमाशों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इनके आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुराने आपराधिक रिकार्ड का विश्लेषण कर उनके विरुद्ध सामाजिक गुंडा फाइल एवं जाहिरा निगरानी फाइल खोली जा रही है, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर जिला बदर की कार्यवाही भी की जा रही है.वर्ष 2025 में अब तक दो महत्वपूर्ण अवसरों पर जिला स्तर पर गुंडा-बदमाशों एवं निगरानीशुदा अपराधियों की पुलिस लाइन धमतरी में परेड कराई गई है। इस दौरान अपराधियों से भविष्य में किसी भी प्रकार के आपराधिक गतिविधियों में शामिल न होने, मादक पदार्थों की तस्करी एवं परिवहन कार्यों से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई है।सितंबर माह 2025 के प्रथम सप्ताह में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम की कार्यवाही हुई.धमतरी पुलिस द्वारा एक आदतन अपराधी हितेश नेताम पिता स्व. पिता शंकर लाल नेताम 23 वर्ष, मकेश्वर वार्ड धमतरी के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम ,1980 की धारा 03(2) के अंतर्गत प्रकरण तैयार कर वैधानिक कार्यवाही हेतु जिला दंडाधिकारी,धमतरी को प्रेषित किया गया है।सितंबर माह के पहले सप्ताह में ही कुल 5 सामाजिक गुंडा फाइल एवं 1 जाहिरा निगरानी खोले गए हैं, जिनमें शामिल हैं जिनमे आकाश रजक उर्फ लक्की पिता पवन रजक, 27 वर्ष, निवासी रामसागरपारा, धोबी चौक, धमतरी,कुंदन ध्रुव पिता दीनबंधु ध्रुव, 26 वर्ष, निवासी डिपो पारा सोरिद, पूरन मेश्राम पिता गणेश मेश्राम,25 वर्ष, निवासी विमल टॉकीज रोड, रिसाईपारा, समारू नागरची पिता मोहन नागरची,31 वर्ष, निवासी अटल आवास, सोरिद वार्ड, गौतम गौली उर्फ (कल्लू) बिल्ला पिता कृपालु 22 वर्ष कोडुमल धर्मशाला के पास रिसाईपारा धमतरी है. सन्नी धीवर (ढीमर) पिता उकेश उर्फ मुकेश उर्फ मुकेश उर्फ तुकेश धीवर, 27 वर्ष, स्कूल चौक के पास दानीटोला धमतरी है. 2025 में अब तक 22 गुंडा बदमाशों के सामाजिक गुंडा फाइल खोली गई है।7 निगरानी बदमाशों के जाहिरा निगरानी फाइल खोली गई है।11 प्रकरण जिला दंडाधिकारी धमतरी के समक्ष पेश किए गए, जिनमें से 7 आरोपियों का जिला बदर किया गया है।राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियमकी कार्यवाही के लिए 1 प्रकरण तैयार कर जिला दंडाधिकारी धमतरी को प्रेषित किया गया है.
धमतरी पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के जनवरी माह से 31 अगस्त तक लगातार अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है.कुल 451 प्रकरण तैयार कर कार्यवाही की गई है। वहीं,अवैध हथियार रखने एवं उपयोग करने वालों के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अब तक 24 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।धमतरी पुलिस द्वारा जिले में शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु आदतन अपराधियों और हथियारबंद असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठा रही है।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!