Uncategorized
चौकी बिरेझर ने तलवार के साथ युवक को किया गिरप्तार,आर्म्स एक्ट तहत कार्यवाही ,भेजा गया जेल

चौकी बिरेझर पुलिस पेट्रोलिंग पर ग्राम अंवरी की ओर रवाना थी, तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भैसबोड़ नहर नाली पुल के पास एक युवक हाथ में लोहे की तलवार लेकर आने-जाने वाले राहगीरों को डराते-धमकाते हुए घूम रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस दल मौके पर पहुँचा और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। युवक ने पूछताछ में अपना नाम खिलेश्वर उर्फ खिल्लु कंवर पिता तेज कुमार कंवर 21 वर्ष, निवासी भैसबोड़ चौकी बिरेझर थाना कुरूद जिला धमतरी बताया।आरोपी के पास से लोहे की नुकीली तलवार (कुल लंबाई 29.5 इंच) जब्त की गई। तलवार रखने के संबंध में आरोपी कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।