संविदा कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि व सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर जिपं अध्यक्ष अरुण सार्वा से सौजन्य भेंट कर सौंपा गया ज्ञापन

धमतरी। छत्तीसगढ़ संविदा कर्मचारी महासंघ, जिला इकाई धमतरी के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिपं अध्यक्ष अरूण सार्वा को संविदा कर्मचारियों की वेतन वृद्धि एवं विभिन्न सेवा हितों से संबंधित मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संविदा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि, सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण की दिशा में ठोस पहल तथा अन्य लंबित सेवा संबंधी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाने का आग्रह किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि संविदा कर्मचारी लंबे समय से अपनी न्यायोचित मांगों के निराकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं तथा शासन से शीघ्र सकारात्मक निर्णय की अपेक्षा रखते हैं। जिपं अध्यक्ष अरूण सार्वा ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संविदा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान नियमानुसार आवश्यक पहल करते हुए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन को अनुशंसा-पत्र तत्काल प्रेषित करने की कार्रवाई की। इस अवसर पर महासंघ के जिला पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

