Uncategorized

भखारा-भठेली में जनगणना 2026 का शुभारंभ, नपं अध्यक्ष ज्योति जैन ने दी पहली जानकारी


भखारा। नगर पंचायत भखारा-भठेली में जनगणना 2026 का कार्य विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है। इस राष्ट्रीय अभियान की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन के निवास से की गई, जहां उन्होंने स्वयं अपने परिवार की जानकारी प्रगणक दल को देकर जनगणना कार्य में सहभागिता निभाई। इस अवसर पर अध्यक्ष ज्योति जैन ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि विकास की दिशा तय करने का आधार है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जब भी प्रगणक उनके घर आएं तो उनका सम्मानपूर्वक स्वागत करें और परिवार के सभी सदस्यों की सही एवं पूर्ण जानकारी दें। सीएमओ हरि पावरिया ने जनगणना को एक जिम्मेदारीपूर्ण कार्य बताते हुए कहा कि नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और इसका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में किया जाता है। नगर पंचायत द्वारा सभी नागरिकों से अपील की गई है कि 31 मई 2026 तक चलने वाले इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और इसे सफल बनाएं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!