Uncategorized

रत्नाबांधा मे श्री राधाकृष्ण मंदिर निर्माण हेतु हुआ भूमिपूजन

राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण ग्रामवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है- कीर्तन मीनपाल

ग्राम पंचायत रत्नाबांधा में शीतला मंदिर के समीप भगवान श्री राधाकृष्ण मंदिर के निर्माण के लिए विधि-विधान एवं पूजापाठ के साथ भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। मंदिर निर्माण का कार्य रत्नाबांधा निवासी अजय भाऊ यादव पिता अलखराम यादव के सहयोग से किया जाना है।
भूमिपूजन कार्यक्रम ग्राम पंचायत रत्नाबांधा के सरपंच फकीरचंद वर्मा एवं जनपद पंचायत सदस्य श्री कीर्तन मीनपाल के कर-कमलों से संपन्न हुआ। पूजा-अर्चना एवं भूमिपूजन की विधिवत प्रक्रिया पुजारी जितेंद्र तिवारी द्वारा संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर सरपंच फकीरचंद वर्मा ने कहा कि भगवान श्री राधाकृष्ण का मंदिर निर्माण ग्रामवासियों के लिए आस्था और श्रद्धा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने मंदिर निर्माण में सहयोग देने वाले अजय यादव एवं उनके परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
वहीं जनपद पंचायत सदस्य कीर्तन मीनपाल ने कहा कि भगवान श्री राधाकृष्ण मंदिर का निर्माण ग्रामवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। यह मंदिर आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करने वाले यादव परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सभी ग्रामवासियों का सहयोग सराहनीय है।भूमिपूजन कार्यक्रम में अलखराम यादव, रजऊ राम नेताम, विशाली ध्रुव,अजय यादव, भार्गव यादव, शेखर यादव, भीम कुमार, सुभाष यादव सहित ग्रामवासी एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!