ज्योति हरख जैन के निवास पहुंचे विधायक अजय चंद्राकर,कार्यकर्ताओं से की आत्मीय मुलाकात

भखारा। विधायक अजय चंद्राकर रविवार को नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन के निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हरख जैन एवं उनके परिवार से आत्मीय मुलाकात कर परिवार के सदस्यों का हाल-चाल जाना और कुशलक्षेम पूछी।
इसके पश्चात विधायक अजय चंद्राकर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं संगठन से जुड़े कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ सक्रियता से कार्य करने तथा आमजन से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने विधायक अजय चंद्राकर का आत्मीय स्वागत किया। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विधायक ने कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक का माहौल आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण रहा। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। इस अवसर पर आनंद यदु,रामस्वरूप साहू, जनपद अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू, जनपद सदस्य सिंधु बैस, जिला पंचायत सदस्य पूजा सिन्हा, पंकज सिन्हा,भीम साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सभापति गण भूपेश्वरी चंदेल, चंद्रहास साहू, छत्रपाल बैस, मनीष कश्यप,चेतन देवांगन, छबिलाल निर्मलकर,हितेंद्र साहू, अंजू साहू,गौतमी पटेल, भूपेंद्र यादव, रामकृष्ण नेताम,राजू सेन,योगेश धीवर,मंडल महामंत्री एवन साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक साहू आदि सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
