Uncategorized

गांधी व शास्त्री जयंती पर कांग्रेसियों ने किया प्रतिमा पर माल्यार्पण

गांधी व शास्त्री जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन किया राष्ट्र को समर्पित - शरद लोहाना

महात्मा गांधी सत्य अहिंसा के पुजारी थे- महापौर विजय देवांगन
धमतरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के उपलक्ष में महात्मा गांधी की सेंचुरी गार्डन के पास स्थित प्रतिमा एवं शास्त्री चौक पर स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर महापौर विजय देवांगन, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना,एमआईसी सदस्य,एवं पाषर्द जनों के द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुये कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई महात्मा गांधी के नाम से मशहूर मोहनदास करमचंद गांधी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख थे। सत्याग्रह व अहिंसा के सिध्दांतो पर चल कर उन्होंने भारत को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके इस सिद्धांतो ने पूरी दुनिया में लोगों को नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता आंदोलन के लिए प्रेरित किया।

उन्हें भारत का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है। महात्मा गांधी समुच्च मानवजाति के लिए मिशाल है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी ने युद्ध के दौरान देश को एकजुट करने के लिए उन्होंने जय जवान जय किसान का नारा दिया। आजादी से पहले उन्होंने स्वंतत्रता आंदोलन मे भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कि। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर,राजेश पांडे,केंद्र कुमार पेंदरिया, पार्षद दीपक सोनकर,कांग्रेस जिला महामंत्री आलोक जाधव, भूपेश साहू,नरोत्तम यादव,योगेश साहू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!