Uncategorized

चाइल्ड पोर्नोग्राफी का फेसबुक में वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को भखारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नेशनल क्राइम ब्यूरो (NCRB) के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर हुई कार्यवाही

एनसीआरबी.शाखा नई दिल्ली द्वारा प्रेषित साइबर टीम लाइन द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों की जांच कार्यवाही के संबंध में प्राप्त शिकायत प्राप्त हुई थी।भखारा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही किया गया है।आरोपी रुपेंद्र कुमार ध्रुव पिता रामरतन ध्रुव 40 वर्ष निवासी डोमा थाना भखारा द्वारा दिनांक 29/04/2022 को ग्राम रीवागहन में उपस्थित रहकर बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो फेसबुक पर प्रसारित करना पाया जाने पर थाना भखारा में अपराध क्रमांक 98/23 धारा 67, 67 (बी )(आईटी एक्ट) सूचना प्रौद्योगिकी संशोधन अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था विवेचना के दौरान धारा 15 पाक्सो एक्ट का अपराध घटित होना सबूत पाए जाने पर प्रकरण में धारा 15 पाक्सो एक्ट जोड़ी गई प्रकरण में घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं सिम को आज जप्त किया गया है.आरोपी द्वारा अपराध करना सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है।कार्यवाही में थाना प्रभारी भखारा निरी.शरद ताम्रकार, सउनि० तुलसीराम मिथलेश, प्रधान आरक्षक दारा सिंह चंद्राकर , आरक्षक,अजय गिरी गोस्वामी,नगर सैनिक नारायण डिंगरे का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!