दीपावली पर्व पर धमतरी पुलिस की सख्त कार्यवाही:एक ही दिन में 15 प्रकरण दर्ज, 8 शराब विक्रेता गिरफ्तार
8 आरोपियों से 35 पौवा देशी शराब एवं 31.2 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

दीपावली के त्यौहार को मद्देनज़र रखते हुए, एसपी धमतरी के निर्देशन में जिलेभर की पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर एक ही दिन में कुल 15 प्रकरण दर्ज किए हैं।
इनमें से 8 प्रकरण अवैध शराब बिक्री से संबंधित हैं तथा 7 प्रकरण सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर बनाए गए हैं। सभी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है.ग्राम देमार पेट्रोल पंप चौक के पास आरोपी बिरेंद्र कुमार पिता ठाकुर राम बंजारे (32 वर्ष) अवैध रूप से देशी प्लेन शराब बेचते पकड़ा गया।कब्जे से 22 पौवा देशी प्लेन शराब (कीमत 1,760रूपये ) एवं बिक्री रकम 960 रूपये, कुल 2,720 रूपये जब्त की गई.धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज।थाना कुरूद द्वारा ग्राम नारी बाजार चौक में आरोपी छगन पाल पिता रामकुमार (30 वर्ष) अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा गया।
कब्जे से 13 पौवा देशी मसाला शराब (1,300 रूपये) एवं 250 रूपये बिक्री रकम, कुल 1,550 रूपये जप्त।धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज।
थाना मगरलोड द्वारा ग्राम कोटगांव गौठान कमार पारा जाने का तिराहा के पास आरोपी जेठुराम कमार पिता बुधराम कमार 25 वर्ष परसागुडा थाना मगरलोड द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते रंगे हाथ मिला जिसके कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब कीमती 1,500 रू० बिक्री रकम 900 रु, जुमला कीमती 2,400 रू को जप्त कर थाना मगरलोड द्वारा धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।थाना मगरलोड द्वारा ग्राम धनबुड़ा जंगल (भारत माला ब्रिज के नीचे) आरोपी धनसिंग कमार पिता बघन सिंह (26 वर्ष) अवैध रूप से महुआ शराब बेचते पकड़ा गया।4.5 लीटर महुआ शराब (675bरूपये) व बिक्री रकम 1,050 रूपये कुल 1,725 रूपये जप्त।धारा 34(1)(ख) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज।थाना केरेगांव द्वारा ग्राम लहसुनवाही में आरोपिया कामनी नेताम पति संतोष नेताम (26 वर्ष) अपने घर में कच्ची महुआ शराब बेचते रंगे हाथ पकड़ी गई।3.7 लीटर महुआ शराब (530 रूपये) एवं 250 रुपये बिक्री रकम, कुल 780 रुपये जप्त।धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है थाना भखारा द्वारा ग्राम कोपेडीही निवासी कमलेश जांगड़े पिता स्व. कचरु राम जांगड़े (40 वर्ष) अपने घर में अवैध रूप से महुआ शराब बेचते पकड़ा गया।8 लीटर महुआ शराब (800 रूपये) जप्त।धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।थाना सिहावा द्वारा ग्राम भाठखार सिहावा निवासी आरोपिया पूर्णिमा मरकाम पति स्व ओमप्रकाश मरकाम 36 वर्ष भाठाखार सिहावा के घर बाडी पीछे आरोपिया अवैध रूप से शराब बिक्री करते रंगे हाथ मिली जिसके कब्जे से 02 लीटर महुआ शराब कीमती 400 रू, को जप्त कर थाना सिहावा द्वारा धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।थाना सिहावा द्वारा ग्राम गठियापारा गौरा चौक के पास सिहावा के पास आरोपी राविलास मरकाम पिता स्व.फरसाराम 47 वर्ष गठियापारा थाना सिहावा,जिला धमतरी द्वारा अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते रंगे हाथ मिला जिसके कब्जे से 3 लीटर महुआ शराब कीमती 600 रू० बिकी रकम 150 रू, जुमला कीमती 750 रू को जप्त कर थाना सिहावा में धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।8 आरोपियों से 35 पौवा देशी शराब एवं 31.2 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 7,565 रु.,बिक्री रकम 3560 रू.कुल 11,125 रूपये जप्त किया गया है
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले एवं शराब पिलाने वालों पर 7 प्रकरण धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई है।