Uncategorized

आमापारा वासियों को जल भराव से राहत दिलाने पीडब्ल्यूडी सभापति विजय मोटवानी है गंभीर, किया नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण

बरसाती पानी को आमापारा से मकई तालाब तक पहुंचाने का कार्य है प्रगति पर

ठेकेदार व अधिकारियों के संग निरीक्षण कर दिया गुणवत्तापूर्ण कार्य पर जोर, कराया आमापारा की वस्तु स्थिति से अवगत

धमतरी। विगत कई सालों से आमापारा वार्ड बारिश के चौमासे में कुछ देर की बारिश में ही जलमग्न हो जाता है। वार्डवासी इस समस्या से परेशान हो चुके है उन्हें राहत दिलाने निगम पीडब्ल्यूडी सभापति व आमापारा वार्ड के दूसरी बार निर्वाचित पार्षद विजय मोटवानी गंभीरता जुटे हुए है। उनके प्रयासों के फलस्वरुप ही आमापारा वार्ड से मकई तालाब तक नाली बनाकर पाइप डाला जा रहा है। ताकि बरसाती पानी को मकई तालाब में डायवर्ट किया जा सकें। इससे दो लाभ होंगे। आमापारा बारिश के मौसम में जल भराव से मुक्त होगा और दूसरी ओर सूखा पड़ा मकई तालाब लबालब होगा। उक्त कार्य धरातल पर प्रगति पर है। जिसका कल श्री मोटवानी ने ठेकेदार व निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। और गुणवत्तापूर्ण कार्य पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान एमआईसी मेम्बर श्री मोटवानी ने ठेकेदार व अधिकारियों को आमापारा की वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि आमापारा में 7-8 वार्डो का पानी पहुंचता है जिससे बारिश के मौसम में एक साथ वार्ड के नालियों में ज्यादा पानी आवक होने से ओव्हरफोल व जल भराव की समस्या होती है। ऐसे में यदि कुछ वार्डो के पानी को आमापारा आने से रोककर दूसरे वार्डो के नालियों में डायवर्ट किया जाये तो जल भराव की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल सकती है।
बता दे कि श्री मोटवानी लगातार उक्त नाली निर्माण व पाइप लाईन बिछाने के कार्य की मॉनिटरिंग कर रहे है। ताकि वार्डवासियों की सालों पुरानी समस्या खत्म हो सकें। इसके अतिरिक्त आमापारा वार्ड में श्री मोटवानी लगातार भ्रमण करते रहते है। वार्डवासियों से रुबरु होकर उनकी समस्याओं के निराकरण व वार्ड के विकास के लिए जुटे रहते है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!