Uncategorized

ऑडिटोरियम जल्द होगा जनता को समर्पित, कार्य को अंतिम रूप देने लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी ने लिया जायजा


धमतरी। शहर के कला प्रेमियों सहित स्थानीय नागरिकों के द्वारा एक लंबे समय से सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधियों को संचालित करने के लिए ऑडिटोरियम की कमी महसूस की जा रही थी जिसे तत्कालीन समय में डॉक्टर रमन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की कार्य प्रारंभ हुआ कांग्रेस की सरकार आने के बाद 5 वर्ष कार्य बंद था तत्काल प्रभाव से महापौर रामू रोहरा ने स्वीकृति दिलाई 7 करोड़ की भाजपा शासित प्रथम महापौर अर्चना चौबे एवं सभापति राजेंद्र शर्मा भूमिपूजन कर कार्य की शुरुआत की थी किंतु बाद में कार्य में धीमापन आ गया जिससे लोगों में निराशा थी प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद, कला के क्षेत्र के साधकों को अपनी कला एवं अन्य गतिविधियों को एक मंच पर लाकर उसे निखार देने हेतु ऑडिटोरियम के कार्य को आगे बढऩे का बीड़ा तो उठाया ही गया इसके साथ ही उक्त कार्य को धर्म अध्यात्म एवं सांस्कृतिक मान्यताओं से जोडऩे के लिए इसका नामकरण आदि गुरु शंकराचार्य के नाम पर भी किया गया है जिसमें निगम में महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व शहर के विकास कार्यों को आगे बढऩे का सिलसिला के साथ निगम लोक निर्माण विभाग के युवा ऊर्जावान अध्यक्ष विजय मोटवानी ने पूरे समर्पित भाव से अपनी सक्रियता एवं सजगता के साथ जनहित के शहर विकास से संबंधित विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाना प्रारंभ किया जिसमें हाईटेक बस स्टैंड, चौपाटी इंडोर खेल परिसर सड़कों का चौड़ीकरण एवं डामरीकरण कि स्वीकृति भवनो पुल पुलिया के साथ ही लंबे समय से जीर्ण-शीर्ण हो चुके नालियों का पुनर्निर्माण शामिल है इसी कड़ी में आगामी समय युक्त ऑडिटोरियम आम जनमानस को समर्पित हो इसलिए सिहावा चौक स्थित पुराना गल्र्स कॉलेज में निर्माण ऑडिटोरियम के कार्यों का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश निर्माण ठेकेदार एजेंसी के जिम्मेदार लोगों सहित अधिकारी कर्मचारियों में उप अभियंता कमलेश ठाकुर को देते हुए श्री मोटवानी ने कहा है कि आधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस ऑडिटोरियम में 500 लोगों की बैठने हेतु आरामदायक सेंट्रलाइज वातानुकूलित, साउंड सिस्टम आने वाले दर्शकों एवं श्रोताओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा वहां किसी प्रकार की अपनी घटना से बचने के लिए फायर फाइटिंग सिस्टम की भी व्यवस्था होगी बच्चों के मनोरंजन हेतु गार्डनिंग के साथ आगंतुक वीआईपी के लिए सर्व सुविधा युक्त वीआईपी लाउंज का भी निर्माण किया जा रहा है, सात सज्जू को आकर्षक बनाने के लिए एसीपी की वर्किंग भी की जा रही है इस प्रकार आगामी दिनों में शहर को एक अच्छी सर्व सुविधा युक्त सार्वजनिक कार्यक्रमों को संपन्न करने के लिए ऑडिटोरियम नगर निगम द्वारा समर्पित किया जाएगा जो आगामी समय में शहर की विशिष्ट पहचान बनेगी। श्री मोटवानी ने एक अनौपचारिक चर्चा में कहा है कि अविभाजित मध्य प्रदेश की सबसे प्राचीन नगर पालिका धमतरी में 138 वर्षों तक निरंतर भाजपा की सरकार रही है और इसी के माध्यम से शहर के अनेक विकास कार्य गधे गए हैं जिसे निगम बनने के पश्चात जनता से जुड़े हुए शहर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए किसी प्रकार का कोई कोर कसर नहीं छोड़ा जाएगा, इसके लिए उन्होंने सभी शहर के निवासियों तथा निगम के पक्ष विपक्ष के पार्षद गणों एवं अधिकारी कर्मचारियों से सहयोग की अपेक्षा की है।इस अवसर पर मक्केश्वर वार्ड के पार्षद आशा लोधी, नंदू लोधी, आर्किटेक्ट प्रकाश सहित अन्य लोगों उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!