Uncategorized

सरस्वती शिशु मंदिर रूद्री में मनाया गया नूतन वर्ष


धमतरी. श्री रूद्रेश्वर बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूद्री में चैत्र शुल्क प्रतिपदा तिथि 19 मार्च दिन गुरुवार को हिन्दू नववर्ष विक्रम संवत् 2083 के आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा रूद्रेश्वर मंदिर के प्रांगण पर पूर्व रात्रि सुन्दरकाण्ड का अखण्ड पाठ, भजन संध्या कर आयोजन किया गया तथा सुबह 5 बजे यज्ञ हवन के साथ उगते हुए सूर्य को अद्र्ध दिया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती अनिता मुकेश यादव जनपद सदस्य रूद्री विशिष्ट अतिथिगण यादराम साहू अध्यक्ष संचालन समिति, श्रीमती श्यामादेवी साहू उपाध्यक्ष, अजय ठाकुर सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहें तथा इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अनुसुईया सिन्हा सचिव संचालन समिति साथ ही सभी आचार्य परिवार भैया/बहिन और अभिभावक वृंद उपस्थित रहे। अध्यक्ष ने आभार और कार्यक्रम समापन की घोषणा की। इस कार्यक्रम की जानकारी प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार साहू एवं आचार्य प्रेमलाल निषाद ने दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!