Uncategorized

भुवनेश्वर में आयोजित 41वें डिस्ट्रिक्ट असेम्बली मधुशा समारोह में इनरव्हील क्लब की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए अध्यक्ष सुधा अग्रवाल सम्मानित


धमतरी। अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल को भुवनेश्वर में आयोजित 41वें डिस्ट्रिक्ट असेम्बली मधुशा समारोह में इनरव्हील क्लब की उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
क्लब को वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एवं सर्वाधिक प्रभावशाली प्रोजेक्ट्स के लिए टॉप मोस्ट क्लब आफ द ईयर अवार्ड प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त, क्लब सिटेशन को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए भी क्लब को सम्मानित किया गया। साथ ही, क्लब द्वारा आयोजित इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल एवं उत्कृष्ट आयोजन के लिए भी एक विशेष पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह सम्मान क्लब की मेहनत, समर्पण और सेवा भावना का प्रतीक हैं। यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि क्लब के प्रत्येक सदस्य के अथक प्रयास, सहयोग और टीम भावना का परिणाम है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!