Uncategorized
नो-पार्किंग में खड़े 22 वाहनों से वसूला गया 38 हजार का जुर्माना

यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख एवं व्यस्त मार्गों पर विशेष यातायात अभियान चलाकर नो-पार्किंग एवं सड़क पर बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान रत्नाबांधा से श्यामतराई मार्ग, रत्नाबांधा से जिला अस्पताल मार्ग तथा सिहावा चौक से नहरनाका मार्ग पर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान कुल 22 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इनमें 12 वाहनों के ई-चालान जारी कर 35,000 रूपये का जुर्माना तथा 10 वाहनों के मैन्युअल चालान कर 3,000 रूपये का जुर्माना किया गया। इस प्रकार कुल 38,000 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई।