Uncategorized

पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का समापन, संगठनात्मक मजबूती व आधुनिक तकनीक से सशक्त कार्यकर्ता तैयार करने पर जोर

धमतरी-भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत भोथली मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 28–29 मार्च को अग्रसेन भवन, धमतरी में अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण वर्ग में बड़ी संख्या में मंडल एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति तथा आधुनिक तकनीकी उपयोग की गहन जानकारी प्राप्त की।समापन सत्र में मुख्य वक्ताओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि आज के समय में संगठन की मजबूती के साथ-साथ तकनीकी दक्षता भी आवश्यक है, ताकि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सके।कार्यक्रम के प्रथम दिवस का शुभारंभ अतिथियों के आगमन, ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ पारंपरिक गरिमा के बीच किया गया। उद्घाटन सत्र में रामू रोहरा ने प्रशिक्षण वर्ग की महत्ता बताते हुए कहा कि यह महाभियान कार्यकर्ताओं के वैचारिक, बौद्धिक एवं संगठनात्मक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक ताकत होते हैं।
अध्यक्षीय उद्बोधन में मिश्रीलाल पटेल ने संगठन में अनुशासन, समर्पण और सक्रियता को सफलता का मूल मंत्र बताते हुए कार्यकर्ताओं से निरंतर जनसंपर्क में रहने का आह्वान किया।प्रथम दिवस के बौद्धिक सत्रों में ठाकुर शशि पवार ने छत्तीसगढ़ के इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए प्रदेश की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, सांस्कृतिक विरासत तथा वर्तमान विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे स्थानीय इतिहास और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
द्वितीय सत्र में श्री नेहरु निषाद ने “वैचारिक अधिष्ठान” विषय पर अपने विचार रखा दिन के अंत में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा दर्शन ने प्रशिक्षण वर्ग में उत्साह का वातावरण बनाया, जिसमें स्थानीय संस्कृति एवं प्रतिभाओं की झलक देखने को मिली।
द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातःकालीन जागरण, योग एवं प्रार्थना के साथ हुई, जिससे कार्यकर्ताओं में अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
तृतीय सत्र में श्रीमती पिंकी शिवराज शाह ने “कार्यपद्धति (कार्यकर्ता संचालन)” विषय पर विस्तार से मार्गदर्शन देते हुए संगठन के भीतर कार्यों के संचालन, जिम्मेदारियों के निर्वहन एवं समन्वय की. बारीकियों को समझाया।चतुर्थ सत्र में तिलोकचंद जैन ने “कार्यविस्तार की हमारी दृष्टि” विषय पर चर्चा करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सुदृढ़ करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनसंपर्क को बढ़ाने की रणनीति प्रस्तुत की।
पंचम सत्र में श्री शुभम नवीन चंद्र ने सोशल मीडिया, ए आई एवं नमो ऐप विषय पर प्रशिक्षण देते हुए बताया कि वर्तमान डिजिटल युग में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा नमो ऐप के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को व्यापक स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रचारित किया जा सकता है।षष्ठम सत्र में श्रीमती ज्योति चंद्राकर ने सुगम प्रबंधन एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा विषय पर विस्तार से जानकारी दी.यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 मार्च से दो अप्रैल तक जारी रहेगा जिसमें धमतरी जिले के सभी मंडलवार प्रशिक्षण अभियान संपन्न होंगे

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!