Uncategorized

शहीद विनोद चौबे सम्मान के लिए लक्ष्मण साहू और शहीद कौशल यादव सम्मान के लिए पूजा साहू का चयन


धमतरी। इस बार धमतरी जिले के लिए बड़े गौरव की बात है कि राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार के लिए दो लोगों का चयन हुआ है। जिसमें से एक प्रशिक्षक और दूसरी खिलाड़ी है। लक्ष्मण साहू पहलवान को शहीद विनोद चौबे सम्मान प्रशिक्षक के तौर पर और ग्राम परखंदा की पूजा साहू को शहीद कौशल यादव सम्मान प्रदान किया जाएगा। यह सम्मान 29 अगस्त खेल दिवस के अवसर पर राज्य के मुख्य कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।
ज्ञात हो कि धमतरी के जाने-माने पहलवान लक्ष्मण साहू आज 67 वर्ष के हैं। बचपन से ही उनके रगों में पहलवानी और कुश्ती का जुनून था। शुरू से ही अखाड़ा जाया करते थे। धीरे-धीरे फिर इसे प्रोफेशनल तौर पर लिया और छत्तीसगढ़ के सभी जगह में जाकर उन्होंने कुश्ती खेली। उसके बाद उन्होंने प्रशिक्षक के तौर पर काम करना शुरू किया। उनके सानिध्य में सैकड़ो युवाओं ने मेडल और टाईटल जीते हैं। उन्होंने बताया कि साधारण परिवार के लोग कुश्ती खेलने आते हैं कई लोगों के पास आर्थिक कमजोरी भी रहती है उनको भी मदद करते हैं और आगे बढ़ावा देते हैं। वर्तमान में कुश्ती संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष, धमतरी के जिला अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष हैं।
सामान्य किसान परिवार की बेटी है पूजा साहू
सामान्य किसान परिवार की बेटी पूजा साहू पिता चोखेलाल साहू कक्षा पांचवी से ही नेटबाल खेल रही है। जो अब तक कॉलेज पहुंचने पर भी जारी है। वह कई बार नेशनल में मेडल भी जीती है। स्कूल स्टेट चार बार, ओपन स्टेट नौ बार, स्कूल नेशनल बेंगलुरु एक बार, ओपन नेशनल तीन बार,सब जूनियर नेशनल एक बार इस तरह से कई बार नेशनल में मेडल जीत चुकी है। पिछले लगातार 2 सालों से उसे नेशनल में मेडल प्राप्त होने पर ही सहित कौशल यादव पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। उनके कोच गोपाल साहू ने बताया कि वह कई वर्षों से नेट बाल की प्रैक्टिस खिलाडिय़ों को करा रहे हैं। कक्षा पांचवी से पूजा को उन्होंने अपने एकेडमी में लाये और प्रैक्टिस कराया। पूजा एक बेहतरीन गोल शूटर है और उसमें गजब की प्रतिभा है। अभी वह यूनिवर्सिटी भी रिप्रेजेंट करेगी। पूजा जिले की एकमात्र सहित कौशल यादव पुरस्कार प्राप्त करने वाली खिलाड़ी है। इसके पहले एक और खिलाड़ी को मिला है लेकिन वह पैरा एथलीट थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!