Uncategorized

मोदी की गारंटी को पूरा करेगी प्रदेश भाजपा सरकार – निर्मल बरडिय़ा

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका व सक्रियता रहती है पार्टी के सभी आयोजनो व चुनाव में

अपने जिलाध्यक्षीय कार्यकाल में मजबूती प्रदान कर बना चुके है जिले के राजनीति में अलग पहचान

धमतरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व प्रदेश नेतृत्व की कुशल रणनीति का परिणाम है कि छग में भाजपा को प्रचंड़ बहुमत मिला है। अब प्रदेश भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी जी की सभी गांरटी को पूरा करेंगी। उक्त बाते पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता निर्मल बरडिय़ा ने कही। श्री बरडिय़ा ने आगे कहा कि प्रदेश की जनता बीते 5 सालों में भूपेश सरकार के वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, माफियाराज व कुनीतियों से परेशान थी। आखिरकार जनता ने कांग्रेस सरकार को आईना दिखाया और सत्ता से उखाड़ फेका और पुन: प्रदेश में सुशासन स्थापित करने भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया। प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता की उम्मीदो पर शत् प्रतिशत खरा उतरेगी। भाजपा ने महिलाओं की 33 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु महिला आरक्षण बिल को पास किया। माता बहनों को चिंता करने की आवश्यकता नही है । अब उन्हें अपने सपने साकार करने के लिए उनके खाते में प्रतिवर्ष 12000 रुपये आयेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे देश मे युवा, महिला, गरीब और किसानों को चार प्रमुख जाति के रूप में निरूपित कर उनके उत्थान के लिये अपना कदम आगे बढ़ा दिये हैं । अब मोदी की गारंटी के साथ युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी एवं व्यवसाय के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ लोन प्रदान किया जायेगा। भूमिहीन गरीबों को प्रतिवर्ष 10000 रुपये प्राप्त होंगे। इसी प्रकार किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी कर 3100 रुपये का समर्थन मूल्य प्रदान करेंगे। रिक्त शासकीय पदों पर भर्ती कर बेरोजगार युवाओं को उज्जवल भविष्य बनाने का अवसर प्रदान किया जायेगा। 500 रुपये में गैस सिलेण्डर दिया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर जिले में इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर बनाये जाएंगे। भ्रष्टाचार आयोग का गठन होगा। भूपेश राज में पांच सालों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ से वंचित हितग्राहियों को अब स्वयं का पक्का मकान नसीब हो पायेगा। तेंन्दु पत्ता संग्रहण पर 5500 रुपये, आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख के अलावा 10 लाख तक का उपचार सीएम राहत कोष से किया जायेगा। इससे उपचार की चिंता से राज्य की जनता दूर होगी। कॉलेज जाने वाले छात्रो को मासिक ट्रेवल अलाउंस मिलेगा। पूर्व में हुए भर्ती घोटाले की निष्पक्ष जांच कर होनहार छात्र-छात्राओं को न्याय दिलाया जायेगा। चरण पदुका योजना फिर से शुरु होगी। उल्लेखनीय है कि श्री बरडिय़ा पूर्व में भाजपा जिलाध्यक्ष रह चुके है। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में पार्टी काफी मजबूत हुई। आज भी उनकी सक्रियता निरंतर बनी हुई है। पार्टी के सभी आयोजनों, कार्यक्रमो में उपस्थिति देते है। सभी चुनाव में उनके अनुभव का लाभ पार्टी को मिलता रहा है। इसके परिणाम स्वरुप कार्यकर्र्ताओं का मार्गदर्शन होता है। सफल जिलाध्यक्षीय कार्यकाल व पार्टी के प्रति समर्पण व सक्रियता से जिले की राजनीति में उनकी अलग पहचान है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!