Uncategorized

सांसद भोजराज नाग ने एसआईआर कार्यों का लिया जायजा, सिहावा विस में 89 प्रतिशत कार्य पूर्ण


नगरी। कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग ने सिहावा विधानसभा में जारी एसआईआर मतदाता सूची पूर्ण निरीक्षण कार्य का सेक्टर-वाइज और बूथ-वाइज जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शक्ति केंद्रों के प्रभारियों से कार्य की अद्यतन स्थिति जानी और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सांसद ने स्पष्ट किया कि जिन बूथों में मतदाताओं की पहचान में समस्या आ रही है, वहाँ के मतदाता सूची पूर्ण निरीक्षण कार्य में लगे अधिकारी एवं पार्टी द्वारा अधिकृत कार्यकर्ता की टीमों की मदद से तुरंत समाधान कर निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित 100 प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया जाए। दोपहर 12 बजे तक सिहावा विधानसभा में 89 प्रतिशत एसआईआर कार्य पूर्ण हो चुका था। भारतीय जनता पार्टी धमतरी जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने बूथ-वार पूर्ण विवरण सांसद को प्रस्तुत किया। सांसद ने नगरी नगर पंचायत के तीन बूथों का भी स्थलीय निरीक्षण किया, जहाँ बूथ अध्यक्ष, वार्ड पार्षद और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की उपस्थिति में कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण से संतुष्ट होकर उन्होंने निर्देश दिया कि: 4 दिसंबर पूर्व कोई भी योग्य स्थानीय मतदाता सूची से न छूटे। बाहरी राज्य/क्षेत्र से आए व्यक्तियों के नाम चिह्नित कर आवश्यक विलोपन हेतु आवेदन लगाया जाए। बैठक में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पिंकी शिवराज शाह, जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, जिला मंत्री दिनेश्वरी नेताम, रकफ प्रभारी नागेंद्र शुक्ला, कमल डागा, नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा जनपद अध्यक्ष महेश गोटा, उपाध्यक्ष हृदय साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्व, सदस्य अजय ध्रुव, अनीता ध्रुव, गरिमा नेताम चंद्रकला साहू मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू, नंदिनी सिन्हा, महामंत्री रूपेंद्र साहू, सुलोचना साहू, मोनू साहू, जनप्रतिनिधि राजेश नाथ गोसाई, शुभम यदु, प्रेमलता नागवंशी, शशि ध्रुव, वरिष्ठ भाजपाई रवि शंकर दुबे राजेंद्र गोलछा मोहन नाहटा नरेश सिन्हा शत्रुघ्न साहू भवानी यादव विजय यादव जिला उपाध्याय मंडल अध्यक्ष मोहन पुजारी गुरु प्रसाद साहू एवं नगरी नगर पंचायत के पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!