Uncategorized

गांव का विकास प्रदेश व राष्ट्र के विकास की प्रथम सीढ़ी है — कविता योगेश बाबर

जि़ला पंचायत सदस्य ने ग्राम खम्हरिया में निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया


धमतरी। जि़ला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 में ग्राम खम्हरिया में सी सी रोड की माँग को स्वीकृति प्रदान की गई व कार्य का भूमिपूजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच प्रकृति जितेन्द्र यादव ने की। अपने उद्बोधन में श्रीमती बाबर ने कहा कि किसी भी कार्य का ग्राम में भूमिपूजन होना यह बतलाता है कि यह ग्राम विकास की एक और कड़ी से जुड़कर प्रगति के रास्ते पर चल पड़ा है आप लोगो की माँग पूरी होने से एक जनप्रतिनिधि होने के नाते हमे भी आत्म संतुष्टि का बोध होता है उन्होंने कहा आप सभी जन मानस के प्यार और आशीर्वाद से ही मैं पद पर आसीन हूँ व आप लोगो की सेवा करने का अवसर मिल रहा है तथा भविष्य में भी सदा आप लोगो की सेवा एक नई ऊर्जा के साथ करती रहूँगी और आप सभी के सहयोग से हमे जो सेवा करने का मौक़ा मिला है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेगे उनकी माँग पूरी होने पर समाज जनों ने श्रीमती बाबर व पवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुवे धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम के इस अवसर पर उपसरपंच विनोद साहू मनराखन निर्मलकर सुंदर सिंग ध्रुव उत्तम यादव प्रेमिन यादव कुंवर बाई हेमा महार मोगरा यादव रामहीन साहू हेमा ध्रुव पंच भारत साहू तेनसिंह मिथिलेश तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!