Uncategorized

राज्य सरकार द्वारा रजिस्ट्री शुल्क और जमीन की गाईड लाईन दरो में मनमाने बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन


धमतरी। राज्य सरकार द्वारा रजिस्ट्री शुल्क और जमीन की गाईड लाईन दरो में मनमाने बढ़ोत्तरी का विरोध में कांग्रेस द्वारा लगातार किया जा रहा है। जिसके तहत आज साय सरकार का पुतला दहन कांग्रेसियों द्वारा गांधी मैदान में किया गया। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर इसे राज्य सरकार की एक और नाकामी और जनता की परेशानी बढ़ाने वाला फैसला बताया। सबसे पहले राजीव भवन से कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए हाथ में विष्णुदेव साय का पुतला लिये आगे बढ़े और गांधी मैदान पहुंचकर पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस ने पुतला छिनने व बुझाने का प्रयास भी किया। इस दौरान विधायक ओंकार साहू, जिलाध्यक्ष शरद लोहाना, मोहन लालवानी, विजय देवांगन, लेखराम साहू, कविता बाबर, अरविंद दोशी, आकाश गोलछा, योगेश शर्मा, विशु देवांगन, राजेश पाण्डेय, विक्रांत पवार, संजु साहू, राजेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!