Uncategorized

भखारा क़े नंप अध्यक्ष क़े हाथो हुआ वार्ड क्रमांक 10 व 14 में विकास कार्यों का भूमिपूजन

सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु नगर पंचायत निरंतर कार्य कर रही है-ज्योति हरख जैन

भखारा-नगर पंचायत भखारा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 10 में दंतेश्वरी मंदिर परिसर में चबूतरा चौपाल एवं पेवर स्थापना एवं वार्ड 14 में सीसी कांक्रीट नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन के कर-कमलों से पार्षद निधियों को स्वीकृत कर विकास कार्यों की शुरुआत की गई।
इस अवसर पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष विष्णु साहू, वार्ड पार्षद खेमलता साहू, जितेंद्र साहू, श्रीमती भूपेश्वरी चंदेल, चक्र सुदर्शन चंदेल, पार्षद छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू, दुलेश्वर साहू, आशीष पारख सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं वरिष्ठ नागरिकों की सहभागिता रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योति हरख जैन ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार हेतु नगर पंचायत निरंतर कार्य कर रही है।सी सी, नाली निर्माण एवं सार्वजनिक उपयोगी संरचनाओं के निर्माण से स्वच्छता, जल निकासी तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।
उपाध्यक्ष विष्णु साहू एवं अन्य पार्षदों ने भी विकास कार्यों को नगर के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और नागरिकों से सहयोग की अपील की। वार्डवासियों ने इन विकास कार्यों के लिए नगर पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!