Uncategorized

जनजातीय समाज का उत्थान ही विकसित भारत की नींव : महापौर रामू रोहरा

आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत धमतरी में जिला स्तरीय प्रोसेस लैब का आयोजन

आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत धमतरी में जिला स्तरीय प्रोसेस लैब का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, मोनिका देवांगन और अजय ध्रुव भी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि जनजातीय समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ना ही राष्ट्र निर्माण का सच्चा मार्ग है।महापौर रामू रोहरा ने कहा भारत विकास की ओर तेजी से अग्रसर है, लेकिन राष्ट्र तभी सशक्त बनता है जब समाज का हर वर्ग बराबरी से इस यात्रा में शामिल हो। विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा जब आदिवासी भाई-बहन विकास की भागीदारी सुनिश्चित करें।उन्होंने स्पष्ट किया कि जनजातीय समाज आज भी कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित है, इसलिए शासन और समाज दोनों को मिलकर इनके उत्थान के लिए प्रयास करना चाहिए।वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी समाज केवल परंपरा और संस्कृति का संवाहक ही नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण और श्रमशीलता का प्रतीक है। यदि उन्हें अवसर और संसाधन मिलें तो यही समाज भारत की प्रगति में नई ऊर्जा भर सकता है।
शिक्षा और कौशल विकास को उनके उत्थान का सबसे मजबूत आधार बताया गया।जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, मोनिका देवांगन और अजय ध्रुव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएँ निश्चित ही सराहनीय हैं, लेकिन बदलाव तभी संभव है जब समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो।उन्होंने आह्वान किया कि जनजातीय समाज को केवल योजनाओं का लाभार्थी न मानकर, योजनाओं का सक्रिय सहभागी बनाया जाए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!