जैम पोर्टल में धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप लगा गौतम वाधवानी के नेतृत्व में कांग्रेसियो ने राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गौतम वाधवानी के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम अनुविभागीय दंडाधिकारी को ज्ञापन दिया गया.
जैम पोर्टल में हो रही लगातार धांधली को लेकर गौतम वाधवानी ने बताया की जिस तरीके से आदिम जाति कल्याण विभाग के माध्यम से जैम पोर्टल में गड़बड़ी एक जग बत्तीस हज़ार की खरीदी की जा रही थी बाद में प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने ईस मुद्दे पर सरकार को घेरा और तत्काल रूप से टेंडर को निरस्त किया गया उसको देखते हुए इस भ्रष्ट सरकार की मंशा की पोल खुल गई ही जीएसटी नम्बर और पोर्टल में दर्ज फ़र्म इस नाम से कोई दुकान ही नहीं बल्कि इस नाम से अभनपुर में छोटी सी किराना वायवासी जिसको इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं है ऐसे में सरकार अपने लोगो को चुपचाप टेंडर दिलाने का काम कर रही हे वही दीपक सोनकर एवं योगेश शर्मा ने बताया की डेड लाख के टीवी स्क्रीन सीपीयू को दस लाख में ख़रीदने का काम जैम पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है जो भ्रष्टाचार है. खुलेआम लूट हो रही है इस सरकार में राजपाल के नाम ज्ञापन सौपते हुए भ्रष्ट अधिकारीयो एवं दोषियों के नाम कानूनी कार्यवाही करने के लिए ज्ञापन सौंपा. जिसमें मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर, आमदी नेता प्रतिपक्ष ऋषभ ठाकुर,पूर्व पार्षद सोमेश मेश्राम, गुरुगोपाल गोस्वामी देवेंद्र देवांगन पंकज देवांगन राजा देवांगन अजय सिन्हा लेखराम साहू, वातांजलि गोस्वामी, अनूप नेताम,दीपक साहू,,आदि उपस्थित रहे.

