प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं, योग शिविर को सफल बनाएं – खूबलाल ध्रुव

धमतरी- जिला पंचायत के पूर्व सदस्य खूबलाल ध्रुव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर जिलेवासियों से योग शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उन्हें सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के अनेक देशों में योग दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है।
खूबलाल ध्रुव ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और सकारात्मक जीवन का आधार है। नियमित योग करने से अनेक बीमारियों से बचाव होता है तथा व्यक्ति शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूत बनता है।उन्होंने जिले के युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों से 21 जून को आयोजित योग शिविरों में भाग लेने का आग्रह करते हुए कहा कि योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।खूबलाल ध्रुव ने कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का प्रतीक है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह विश्व स्तर पर भारत की पहचान बना है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग शिविर को सफल बनाने तथा स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग अपनाने की अपील की।
