Uncategorized

दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में शामिल हुई पूर्व विधायक रंजना साहू

धमतरी- दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति जिला धमतरी के द्वारा नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, इस अवसर पर कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल हुई। दिव्यांग प्रेरणा जनकल्याण समिति के द्वारा अतिथियों का स्वागत सम्मान पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया, इस अवसर पर सर्वप्रथम नारी शक्तियों का सम्मान करते हुए पूर्व विधायक श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि नारी शक्ति सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रही है, आर्थिक सामाजिक धार्मिक राजनीतिक सार्वजनिक क्षेत्र में अपना योगदान देते हुए नए कीर्तिमान महिलाएं रच रही है। श्रीमती साहू ने आगे कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री का 2047 तक पूरा विश्व भारत देश को विकसित भारत के रूप में देखेगा और इसके लिए महिलाओं का योगदान आवश्यक है, आर्थिक सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर रहा है कि 21वीं सदी महिलाओं की सदी है महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार के द्वारा अनेक योजना चलाई जा रही है, उस योजनाओं का लाभ लेने के लिए हमें आगे आना होगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से घनश्याम सिंह साहू, पार्षद अज्जू देशलहरे, संतोषी विश्नोई, रोहित साहू, ललेश्वरी साहू, डेरहाराम, नीलकंठ, सुलोचना, ममता चंद्राकर, रेणुका साहू, गणेश्वरी, अहिल्या नेताम, रागिनी निषाद, धुमेश्वरी नेताम सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!