Uncategorized

समावेशी विकास की ओर कदम बढ़ाने वाला बजट- चेतन

धमतरी जिले को विशेष सौगात देने पर जताया आभार

धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल का दूसरा बजट वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पेश किया। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला भाजपा कोषाध्यक्ष चेतन हिंदूजा ने कहा कि यह बजट समावेशी विकास की ओर कदम बढ़ाने वाला है। बजट में जिले को विशेष सौगात देते हुए इंडोर हॉल, अस्पताल में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने तथा कुरूद में नर्सिंग कॉलेज बनाने की घोषणा की गई है, बजट में धमतरी का विशेष ख्याल रखा गया है। इसके अलावा पूरे प्रदेश की जनता को विशेष राहत देते हुए पेट्रोल के दाम में एक रुपए की कमी लाई गई है। शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया गया है। पेंशन फंड बनाने की घोषणा की गई है, जो वित्तीय स्थिरता को सुनिश्चित करेगा, ऐसा करने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है। छोटे व्यवसायियों को राहत देते हुए ई वे बिल जनरेट करने की मूल्य सीमा दुगुनी की गई है। जिन छोटे व्यवसायियों का कई वर्षों का पुराना वैट टैक्स बकाया है इनका टैक्स माफी का निर्णय लिया गया है। यह प्रदेश सरकार द्वारा उठाया गया ऐतेहासिक कदम है। यह बजट सिर्फ आंकड़ों को प्रस्तुत करने वाला नहीं बल्कि प्रदेश को विकास पथ पर अग्रसर करने वाला बजट है, जिसमें मोदी की गारंटी के साथ विष्णु के सुशासन और वित्त मंत्री की छत्तीसगढ़ के विकास को आगे बढ़ाने वाली सोच की स्पष्ट झलक दिखाई दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!