Uncategorized

मानस सशक्त और संस्कारित समाज का निर्माण संभव – पं. राजेश शर्मा

तीन दिवसीय सस्वर मानस व्याख्यान सम्मेलन का शुभारंभ रुद्री में


धमतरी। श्री रुद्रेश्वर रामायण प्रचार समिति एवं समस्त ग्रामवासी रुद्री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय सस्वर मानस व्याख्यान सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता पं राजेश शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर पं राजेश शर्मा ने कहा भगवान श्री राम मां जानकी के चरण इस भूमि पर पड़े अभी भी मानो प्रतीत होता है वनवासी वेश में यह सर्वेश्वर हमारे प्रभु विचरण कर रहे श्री राम वनगमन की पुण्य भूमि को प्रणाम करते हुए अपने उद्बोधन में पं शर्मा ने कहा कि रामचरितमानस मानव जीवन को मर्यादा, संस्कार और सामाजिक समरसता का मार्ग दिखाती है। ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भाजपा नेता पंडित राजेश शर्मा ने आगे कहा कि रामचरितमानस केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सही दिशा देने वाला जीवन दर्शन है। मानस में निहित आदर्श, मर्यादा, त्याग, सेवा और सामाजिक समरसता आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जब समाज नैतिक मूल्यों से भटकता नजर आ रहा है, तब ऐसे सस्वर मानस व्याख्यान सम्मेलन जनमानस को संस्कारवान बनाने का सशक्त माध्यम हैं। रामकथा व्यक्ति के चरित्र निर्माण के साथ-साथ परिवार, समाज और राष्ट्र को भी मजबूत आधार प्रदान करती है।पंडित शर्मा ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोडऩे का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राम के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बनें।उन्होंने कहा कि राम का जीवन समरसता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना का प्रतीक है, जिसे अपनाकर ही एक सशक्त, संस्कारित और आत्मनिर्भर समाज की स्थापना संभव है। अंत में उन्होंने आयोजन समिति, मानस मंडलियों एवं समस्त ग्रामवासियों को इस सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से श्रीमती श्यामा नरेश साहू (पूर्व जिला पंचायत सदस्य), समिति अध्यक्ष शिवनारायण साहू, सचिव केशव राम साहू, ध्रुव कुमार साहू, दीपक साहू, प्रीतम साहू, पुराणिक साहू, गोविंद साहू, खिलेश साहू, गायत्री साहू, शांति साहू, हरीश कौशिक, श्यामलाल यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंचस्थ मंडली के रूप में जय माँ विंध्यवासिनी महिला मानस मंडली, गोकुलपुर (धमतरी) द्वारा सस्वर मानस व्याख्यान प्रस्तुत किया जा रहा है। आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन 9 मानस मंडलियों द्वारा भावपूर्ण व्याख्यान एवं संगीतमय प्रस्तुति दी जा रही है, जिसे सुनने के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी भीड़ उमड़ रही है।कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है और समस्त ग्रामवासी आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!