Uncategorized

गुलेल से उडऩ गिलहरी, तीर धनुष से कोटरी का किया शिकार, 5 गिरफ्तार

उदंती सीतानदी टाइगर रिज़र्व की एंटी पोचिंग टीम की ओडिशा में 5 शिकारियों पर कारवाई

ओडिशा का प्लांटेशन चौकीदार भरमार बन्दूक के साथ गिरफ्तार

धमतरी । अरूण पाण्डे, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी), मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक श्रीमति सतोविशा समाजदार, उप निदेशक वरुण जैन के मार्गदर्शन में उदंती-सीतानदी टाईगर रिजर्व गरियाबंद के अन्तर्गत परिक्षेत्र इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर के पीपलखूंटा बीट कक्ष क्रमांक 1204 में उड़ीसा प्रांत के 04 व्यक्तियों क्रमश: चमरु पिता लहरिया कमार, मनीराम पिता तुलसीराम पारधी, गुड्डू पिता पोड़ाराम कमार, लखमु पिता तुलसीराम पारधी ग्राम-अछला, थाना-रायघर, जिला-नवरंगपुर (उड़ीसा) के द्वारा वन्यप्राणी कोटरी के अवैध शिकार करने के अपराध में पी.ओ.आर. प्रकरण क्रमांक 16/392 13 मार्च को दर्जकर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9, 27, 29, 31, 39 (1)द, 50, 50 (स), 51 एवं 52 के तहत न्यायालय प्रथम श्रेणी देवभोग के समक्ष प्रस्तुत किया गया, न्यायालय के आदेश के उपरांत 14 दिन के रिमांड पर उप जेल गरियाबंद में जेल दाखिला किया गया आसेपियों के पूछताछ के दौरान उनके निशानदेही पर ग्राम-कोलिहाडबरी (उड़ीसा) के हिरासिंग पिता कान्दरु कमार पास से 01 नग भरमार बन्दुक एवं फरार आरोपी गुड्डू के घर से अज्ञात वन्यप्राणी (बयान के आधार पर कोटरी) का कच्चा मांस जप्त किया गया है। उपरोक्त शिकार प्रकरण में 05 अन्य व्यक्ति फरार हैं उनकी पतासाजी कर तलाश की जा रही है। उक्त कार्यवाही में श्रीमान सहायक संचालक (उदंती) मैनपुर, गोपाल सिंह कश्यप, सुशील कुमार सागर परिक्षेत्र अधिकारी इंदागांव, चन्द्रबली ध्रुव वन परिक्षेत्र अधिकारी दक्षिण उदंती, भूपेन्द्र कुमार सोनी वनपाल, सुश्री जय ललीता ध्रुव, वनरक्षक, सुश्री पामेश्वरी वनरक्षक विरेन्द्र कुमार ध्रुव टकेश्वर देवागन वनरक्षक रुस्तम यादव परिसररक्षी बनवापारा देवीसिंग यादव पेट्रोलिंग श्रमिक, गिरधारी बिसी.. श्रीमति जानकी बाई ठाकुर वं सुरक्षा श्रमिक इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर एवं दक्षिण उदंती परिक्षेत्र एवं उड़ीसा (नबरंगपुर) बनमंडल के ए.सी.एफ सुभाष खुटिया एवं वन कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!