धूमधाम से मनाया गया दशहरा पर्व,40 फीट रावण के पुतले का किया गया दहन
आकर्षक आतिशबाजी को देखने उमड़ी भीड़



धमतरी।असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा धमतरी में भी धूमधाम से मनाया गया। नगर निगम द्वारा गौशाला मैदान में आयोजन किया गया था। जिसमें 40 फ़ीट रावण का दहन करने के पश्चात सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद है।
प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गौशाला मैदान में दशहरा पर्व का कार्यक्रम रखा गया था। नगर निगम द्वारा 40 फ़ीट रावण का निर्माण किया गया था।सर्वप्रथम अछोटा की मंडली ने रामलीला का प्रदर्शन किया। दशहरा में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने प्रभु श्री राम की आरती की।इसके पश्चात महापौर रामू रोहरा ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने अपना उद्बोधन दिया। इसके बाद राम रावण युद्ध प्रारंभ हुआ। राम ने अपने बाण से आग लगाई जो सीधे रावण के पुतले के नाभि में पहुंची और धीरे-धीरे फिर रावण का पुतला जल उठा। कार्यक्रम में विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, हर्षद मेहता,रंजना साहू,पूर्व महापौर अर्चना चौबे, नगर निगम सभापति, एमआईसी सदस्य,पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अपर कलेक्टर इंदिरा सिंह,आयुक्त प्रिया गोयल,उपायुक्त पीसी सार्वा व शहरवासी मौजूद थे ।सुरक्षा के लिए पुलिस बल चारों तरफ तैनात किया गया था। जिसका नेतृत्व CSP अभिषेक चतुर्वेदी, एएसपी मणि शंकर चंद्रा कर रहे थे।
मराठा समाज में निकली शोभायात्रा परंपरा अनुसार मराठा समाज नेबाजे गाजे के साथ तुलजा भवानी मंदिर से जुलूस निकाला। विंध्यवासिनी मंदिर के सामने पहुंचने के बाद सोना रूपी रहनी रैनी पत्ता की लूट की गई। इसका नेतृत्व मराठा समाज के अध्यक्ष दीपक लोंढे कर रहे थे
की गई आतिशबाजी
रावण दहन के तुरंत बाद आतिशबाजी का नजारा लोगों को देखने मिला।अलग-अलग प्रकार के आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया । पांच सितारा चक्कर, बिन बादल बरसात, नवरंग चक्कर, सूरजमुखी, गोल्डन सेहरा, झाड़ू झरना, झूला चक्र, कैलाश मंडल, नूरानी सेहरा, नीली बरसात जैसे आतिशबाजी ने दशहरा को खास बना दिया।

