Uncategorized

दशहरे पर्व पर धमतरी गौशाला मैदान में हुआ रावण दहन कार्यक्रम, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष हुई शामिल

भगवान श्रीराम की आरती कर लिए आशीर्वाद, जनसमूह को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों में सत्य, धर्म और न्याय का प्रतीक है दशहरा महोत्सव : रंजना साहू

धमतरी- गौशाला मैदान, धमतरी में विजयादशमी के पावन अवसर पर भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं। श्रीमती साहू ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता एवं वीर हनुमान जी की विधिवत आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किए। कार्यक्रम में मौजूद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति के शाश्वत मूल्यों में सत्य, धर्म और न्याय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दशहरा केवल एक पर्व नहीं, बल्कि यह संदेश है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंततः सत्य और अच्छाई की ही विजय होती है। प्रभु श्रीराम के आदर्श आज भी हमें जीवन में सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। गौशाला मैदान में बड़ी संख्या में नागरिक, मातृशक्ति, बच्चें एवं वरिष्ठजन उपस्थित थे। भव्य आतिशबाज़ी और रावण दहन ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!