Uncategorized

एनएसयूआई ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन: परीक्षा शुल्क में भारी वृद्धि को छात्र विरोधी बताया, आंदोलन की दी चेतावनी

धमतरी-भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन जिला धमतरी के तत्वावधान में प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आव्हान एवं जिलाध्यक्ष राजा देवांगन के निर्देश पर प्रदेश सचिव यश दुबे एवं जिला उपाध्यक्ष नमन बंजारे के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल (माशिमं) द्वारा बोर्ड परीक्षा शुल्क में की गई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपते हुए एनएसयूआई ने कहा कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए परीक्षा शुल्क को 460 से बढ़ाकर सीधे 800 कर दिया गया है। इसी तरह नामांकन शुल्क को 80 से बढ़ाकर 200 और स्वाध्यायी (प्राइवेट) छात्रों के शुल्क में भी भारी बढ़ोत्तरी की गई है। यह निर्णय पूरी तरह से छात्र विरोधी है और गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को शिक्षा से दूर करने की एक साजिश है।जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि धमतरी एक कृषि प्रधान जिला है, जहाँ के अधिकांश छात्र ग्रामीण पृष्ठभूमि से आते हैं। पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे अभिभावकों पर परीक्षा शुल्क को लगभग दोगुना कर देना सरासर गलत है। सरकार शिक्षा को सेवा नहीं बल्कि ‘वसूली’ का माध्यम बना रही है, जिसे एनएसयूआई बर्दाश्त नहीं करेगी।संगठन ने मांग की है कि बढ़ी हुई फीस को तत्काल वापस लेकर पुरानी दरें बहाल की जाएं। यदि शासन-प्रशासन सात दिनों के भीतर इस जनविरोधी निर्णय को वापस नहीं लेता है, तो एनएसयूआई पूरे जिले में उग्र आंदोलन, चक्काजाम और तालाबंदी करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।इस अवसर पर नमन बंजारे,यस दुबे ,जय श्रीवास्तव ,स्वयं सोनकर, प्रीतम नेताम ,शुभम टंडन ,दीपेश मानिकपुरी,सुदीप सिन्हा ,तेजप्रताप साहू ,तेजप्रकाश साहू एवं बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!