Uncategorized

सांसद निधि से सरस्वती शिशु मंदिर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण का भूमिपूजन संपन्न

सांसद रुपकुमारी चौधरी और महापौर रामू रोहरा रहे विशेष रूप से उपस्थित

 

धमतरी। शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सरस्वती शिशु मंदिर(आमा तालाब)में सांसद निधि से 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन समारोह अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी उपस्थित रहीं, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम धमतरी के महापौर रामू रोहरा शामिल हुए। साथ ही सरस्वती शिक्षा मंदिर संस्था के प्रदेशिक सचिव श्री लक्ष्मण राव मगर की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। अतिथियों ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य के शुभारंभ की घोषणा की तथा विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण विकास की आधारशिला है। विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अतिरिक्त कक्ष निर्माण से विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।महापौर रामू रोहरा ने अपने संबोधन में कहा कि नगर में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पर्याप्त कक्ष, स्वच्छ वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह अतिरिक्त कक्ष भविष्य में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया।

लक्ष्मण राव मगर ने विद्यालय परिवार की ओर से सांसद एवं महापौर सहित सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्माण कार्य विद्यालय के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल अध्ययन व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि विद्यार्थियों में अनुशासन एवं आत्मविश्वास भी बढ़ेगा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!