Uncategorized

ग्राम छिपली में अवैध कच्ची महुआ शराब बेचते दो आरोपी गिरफ्तार,16 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त

नगरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छिपली में दो अलग-अलग स्थानों पर दो व्यक्तियों द्वारा अपने-अपने घरों में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री की जा रही है।सूचना की तस्दीक पश्चात नगरी पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई, जहाँ दोनों आरोपियों को अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस द्वारा दोनों मामलों में वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।आरोपी गुपेश नवरंग पिता पवन नवरंग 32 वर्ष छिपली, थाना नगरी, जिला धमतरी द्वारा अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते पाया गया। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 1,500 रूपए जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना नगरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।आरोपी राधेलाल चतुर्वेदी पिता बुधारू राम, 53 वर्ष, साकिन छिपली, थाना नगरी, जिला धमतरी द्वारा अपने घर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 6 लीटर कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 900 रूपये जप्त की गई।
आरोपी के विरुद्ध भी थाना नगरी में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!