सेवा ही सबसे बड़ा धर्म:सूर्या शांति लुंकड़ तीन बच्चों की साल भर की फीस कराई जमा

श्रीमती सूर्या शांति लुंकड़ द्वारा नूतन स्कूल सिहावा रोड के तीन जरूरतमंद बच्चों की पूरे वर्ष की विद्यालय फीस, कुल 20,000, का सहयोग प्रदान किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य से जानकारी प्राप्त हुई कि ये तीनों बच्चे अत्यंत साधारण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं। एक बच्चे के पिताजी मोमोज बेचकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं, दूसरे बच्चे के पिताजी ड्राइवर हैं, जबकि तीसरे बच्चे के पिताजी बढ़ई का कार्य करते हैं। सीमित आय के कारण उनके लिए बच्चों की वार्षिक फीस जमा कर पाना अत्यंत कठिन था।जब यह जानकारी श्रीमती सूर्या शांति शंकर जी तक पहुँचाई गई, तो उन्होंने बिना किसी विलंब के इन बच्चों की आवश्यकता को समझते हुए उनकी पूरे वर्ष की फीस जमा करवाई। इतना ही नहीं, उन्होंने एक बच्चे के लिए नए जूतों की भी व्यवस्था की, जिससे उसके चेहरे पर मुस्कान लौट आई।
हेल्प टू बेनिफिट अदर्स – लेटस मेक द चेंज समूह हमेशा से ही जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए समर्पित रहा है और आगे भी इसी भावना के साथ समाज सेवा करता रहेगा।
